जानिए दुनिया के महत्वपूर्ण अंतराष्ट्रीय सीमा रेखाओं के बारे में, देखें सूची

Ragini Roy
Ragini Roy 222 Views
सीमा रेखा दोनों देशों की सीमाओं का प्रतिनिधित्व करती है। प्रत्येक देश अपने देश की सीमा की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा का निर्धारण करता है ।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा किसे कहते हैं
वे रेखाएं जो दो संप्रभु (Sovereign) देशों को अलग करती हैं अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं कहलाती हैं। इन सीमा रेखाओं का निर्धारण भौगोलिक इकाईयों जैसे- उस देश की नदियाँ , पर्वत, झील, दलदल आदि, देशांतर रेखा, अक्षांश रेखा आदि के साथ माना जाता है. यह किसी भी देश की सीमा को निर्धारित करती हैं। यह देश की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण रेखाएं हैं।
उत्पत्ति के आधार पर सीमा रेखाओं को निम्नलिखित वर्गों में बाँटा जाता है।

अध्यारोपित सिमा रेखा : ये ऐसी सीमा रेखाएं है जिनका निर्धारण वहां के निवासियों के द्वारा न होकर किसी बाहरी शक्ति (जैसे औपनिवेशिक सत्ता) ने किया था |

अवशेषी (Relic) सीमा रेखाएं : ऐसी सीमा रेखाएं जिनकी राजनीतिक मान्यता तो वर्तमान में समाप्त हो गयी है लेकिन समाज में वे अभी भी वास्तविक रूप से बनी हुई हैं।

- Advertisement -

पूर्ववर्ती (Antecedent) सीमा रेखाएं : जिन सीमा रेखाओं का निर्धारण वहां के समाज के विकसित होने से पूर्व ही हो गया होता है उन्हें पूर्ववर्ती सीमा रेखाएं कहते हैं ।

परवर्ती (Subsequent) सीमा रेखाएं : जिन सीमा रेखाओं का निर्धारण वहां के समाज के विकसित होने के बाद होता है उन्हें परवर्ती सीमा रेखाएं कहते हैं।

List of International Boundaries अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं की सूची
  1.  49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)
    Between – अमेरिका तथा कनाडा
  2.  हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
    Between– जर्मनी तथा पोलैंड : यह रेखा प्रथम विश्व युद्ध के समय तय की गई थी।
  3. ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)
    Between – जर्मनी तथा पोलैंड
  4.  मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
    Between – जर्मनी तथा फ्रांस : फ़्रांस द्वारा खिंची गयी जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा है । यह रेखा कंक्रीट, लोहा इत्यादि से मिलकर बनी है । इसका निर्माण 1929 से 1938 के बीच किया गया था ।
  5. सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
    Between – जर्मनी तथा फ्रांस : द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व फ्रांस और जर्मनी के बीच की प्रतिरक्षा रेखा यह रेखा जर्मनी द्वारा खींची गई थी।
  6. डूरंड रेखा (Durand Line)
    Between – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान : यह रेखा 1986 मे सर ड्यूरेंड द्वारा निर्धारित की गयी थी। जिसे अफगानिस्तान स्वीकार नही करता है।
  7. मैकमाहोन रेखा (Macmahon Line)
    Between – भारत तथा चीन : यह रेखा 1914 मे सर मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गयी थी। चीन इस रेखा को अस्वीकार करता है।700 किलोमीटर लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था।
  8. रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
    Between – भारत तथा पाकिस्तान : यह भारत पाकिस्तान के मध्य सीमा निर्धारित करती है। यह रेखा 15 अगस्त 1947 को निर्धारित की गयी थी।
  9. 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
    Between – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम : यह उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम के बीच स्थित थी| वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। अब यह रेखा नही है क्योंकि वियतनाम अब संयुक्त हो गया है |
  10. 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
    Between – भारत तथा पाकिस्तान : यह रेखा भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है| पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच ठीक सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है। हिमालय पर्वत श्रंखला का विभाजन या वर्गीकरण करती है।
  11.  38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
    Between – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया : यह उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया को दो भागों में बांटती है |
  12. 141पश्चिमी देशांतर रेखा: यह अलास्का (USA)  और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है |
  13. मैनरहीन रेखा : सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच की रेखा है

Subscribe to our newsletter
Share This Article
Follow:
I research, write and report – that's my job
Leave a Comment

Leave a Reply